Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2013

मर्यादा जीवन भर पूजी....

मर्यादा जीवन भर पूजी, बदले मे वनवास मिला... बड़ी सती थी जिसको कहते जग का तब उपहास मिला... शिव का आधा अंग बनी, पर बदले मे थी आग मिली... सत्यमूर्ति बन भटक रहा था, बुझी पुत्र की साँस मिली... इंद्रिय सारी जीत चुका था, उसको पुत्र वियोग मिला... विष प्याला उपहार मिला था कृष्ण भक्ति का जोग लिया... दानवीर, आदर्श सखा, पर छल से था वो वधा गया... ज्ञान मूर्ति इक संत का शव भी, था शैय्या पर पड़ा रहा... धर्म हेतु उपदेश दिया पर पूरा वंश विनाश मिला... हरि के थे जो मात पिता उनको क्यूँ कारावास मिला... मात पिता का बड़ा भक्त था, बाणों का आघात हुआ... ऐसे ही ना जाने कितने अच्छे जन का ह्रास हुआ.... थे ऐसे भी जो पाप कर्म की परिभाषा का अर्थ बने... जो अच्छाई को धूल चटाते, धर्म अंत का गर्त बने... जो अत्याचार मचाते थे, दूजो की पत्नी लाते थे... वो ईश के हाथों मरते थे, फिर परम गति को पाते थे... अब ये बतलाओ सत्य बोल मैं कौन सा सुख पा जाऊँगा... मैं धर्म राह पे चला अगर,दुख कष्ट सदा ही पाऊँगा... नाम अमरता नही चाहिए, चयन सुखों का करता हूँ... मैं अच्छा कैसे बन जाऊं, मैं अच्छाई से...

Nafrat ki dhoop .....

      Nafrat ki dhoop me barsaat se pehle,       Halaat na the aise teri mulaqaat se pehle,       Har kisi ko hamdard samajh lete the,       Hum bhi kitne saada the mohabbaton ke tajurbaat se pehle,       Ye barish ye hawa ye dhanak ye mausam,       Kis kis se mohabbat thi teri aane  se pehle,       Bikhre to bas aise toot ke bikhre,       Log dete the misaal hamari tumse milne se pehle,       Tu ye na samajh tujhse ulfat gaye dinon ki baat hai,       Hum aaj bhi sochte hain tujhe apni jaan se pehle..

बारिश का एक दिन

बारिश का एक दिन उसे बारिश के मौसम से प्यार था.बारिशों में वो रूमानी हो जाया करती थी.शायरी और कविताओं में दिलचस्पी उसकी अचानक से बढ़ जाती और हँस के कहती की ये बारिश तो ज़िन्दगी जीना सिखा देती है, शायरी क्या चीज़ है.बारिश में भींगते हुए चंदू के दूकान के पकौड़ियाँ और गर्म भुट्टे खाना उसे पसंद थे.वो अक्सर कहती थी "बारिशों में कोई जादू सा होता है, वो उदासियों और तकलीफों को अपने साथ साथ बहा ले जाती है.बारिशों में दिल खुश रहता है और ख्वाहिशें पूरी होती हैं.".चार्ली चैपलिन का एक मशहूर कोट भी वो उन दिनों अक्सर दोहराया करती थी "I Love Walking in the rain Because No body can see me crying".वो बारिशों में नाचती थी, गाती थी, जी भर भींगती थी और शरारतें करती थी.एक नियम भी उसने बनाया था..की जिस दिन बारिश हो उस दिन हम जरूर मिलेंगे..चाहे भींगते हुए ही मिलने क्यों न आना पड़े. उन दिनों मुझे बारिश पसंद तो थी लेकिन बारिश के साथ जो समस्याएं आती थी मैं हमेशा उसकी शिकायत करता था.इस बात से वो मुझसे खफा रहती.उस शाम भी उससे मेरी बहस हो गयी थी.वो बारिश न होने से दुखी थी, और ...

उसने ता-उम्र तकल्लुफ का जो नक़ाब रखा..

उसने ता-उम्र तकल्लुफ का जो नक़ाब रखा... वो जो उठता कभी ऊपर, तो इश्क़ हो जाता.... उसकी आदत है वो पीछे नहीं देखा करती... ज़रा सा मुड़ के देखती, तो इश्क़ हो जाता... उसको जलते हुए तारे, चमकता चाँद दिखा... रात की तीरगी दिखती, तो इश्क़ हो जाता... न उसने मेरे खतों का कभी जवाब दिया... उसे लगता था वो लिखती, तो इश्क़ हो जाता... समझ की करवटें ही नींद में अब शामिल हैं... तुम्हारे ख्वाब जो आते, तो इश्क़ हो जाता... शेर में मेरे 'चाँद' लफ्ज़ से जलती थी बहुत... शेर जो पढ़ती वो पूरा, तो इश्क़ हो जाता... जो लोग गीता, क़ुरानो में जंग ढूँढते हैं... कभी ग़ालिब को भी पढ़ते, तो इश्क़ हो जाता... ...........................................................